महात्मा गांधी की प्रतिमा पर डीएम ने माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जमुई जिला कलेक्टर श्री नवीन ने समाहरणालय परिसर में अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके अवतरण दिवस पर उन्हें अशेष भावांजलि दी और उनके आदर्शों को आत्मसात किए जाने की अपील की। डीएम ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए देशवासियों को प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही। वे आदर्शवादी व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि सभी स्नेही को आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करुणा का भाव पैदा करना चाहिए। उन्होंने आमजनों से महात्मा गांधी के पद चिह्नों पर चलने की अपील की।
डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल ने कहा कि महात्मा गांधी महामानव थे। उन्होंने भारत माता को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कर उन्हें आजाद कराया। वे हमारे लिए हमेशा अनुकरणीय हैं। डीडीसी ने भी बापू की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।


एडीएम रविकांत सिंहा जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राम दुलार राम , डीटीओ मो. इरफान , डीपीआरओ वीरेंद्र कुमार , एसडीएम सौरभ कुमार , नजारत उप समाहर्ता भानू प्रकाश , डीसीएलआर तारिक रजा , डीईओ दया शंकर आदि पदाधिकारियों ने भी राष्ट्रपिता की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और हृदयतल से श्रद्धांजलि अर्पित किए।

रिपोर्ट:ए एन ई लाईव न्यूज डेस्क