गांधी जयंती पर जदयू में दर्जनों युवाओं ने किया सदस्यता ग्रहण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमुई जिला जदयू कार्यालय में जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के दूसरे प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर जमुई जिले से दर्जनों की संख्या में आए युवाओं ने बिहार के बिकास पुरुष कहे जाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों से प्रभावित होकर जदयू की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण के दौरान सभी युवाओं ने एकस्वर में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे विकाश पुरुष हैं और उनके 20 वर्षों के कार्यकाल में बिहार राज्य के अंदर हरेक क्षेत्र में अतुलनीय कार्य हुआ है।
इस अवसर पर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, जदयू उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल, दलित प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव अरुण भारती, जमुई नगर अध्यक्ष राजेश वर्मा, तकनीकी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव हरि ओम कुशवाहा, युवा उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार, दिनेश कुमार, कारू पासवान, सोहन कुमार आदि दर्जनों जदयू के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट: ए एन ई लाईव न्यूज