जमुई में हेल्थ फिटनेस की नई क्रांति, मंत्री श्रेयसी सिंह ने गोल्डन जिम कार्डियो हॉल का किया उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

​जमुई के युवाओं और खेल प्रेमियों को मिली बड़ी सौगात: खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया ‘गोल्डन जिम’ के नए हाईटेक कार्डियो व जुंबा हॉल का उद्घाटन

गोल्डन जिम का फीता काटकर उद्घाटन करती खेल मंत्री श्रेयसी सिंह
गोल्डन जिम का फीता काटकर उद्घाटन करती खेल मंत्री श्रेयसी सिंह

जमुई। भागदौड़ भरी जिंदगी और आधुनिक जीवनशैली के बीच खुद को फिट रखना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। इसी कड़ी में जमुई वासियों के स्वास्थ्य और फिटनेस को एक नया आयाम देने के लिए शहर के कचहरी रोड स्थित श्रीकृष्णा सिंह कॉम्प्लेक्स में संचालित ‘गोल्डन जिम’ में नए हाईटेक कार्डियो, क्रॉसफिट और जुंबा हॉल का भव्य उद्घाटन किया गया। इस नए विंग का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री तथा अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज सुश्री श्रेयसी सिंह ने फीता काटकर किया।
​भव्य स्वागत और आधुनिक मशीनों का निरीक्षण
​उद्घाटन समारोह के दौरान गोल्डन जिम के संचालक प्रशांत किशोर, प्रियांशु किशोर और हेमा किशोर ने माननीय मंत्री श्रेयसी सिंह को पुष्प गुच्छ, बुके और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उद्घाटन के बाद खेल मंत्री ने जिम परिसर में स्थापित आधुनिक विदेशी मशीनों, नए कार्डियो सेक्शन और जुंबा हॉल का बारिकी से निरीक्षण किया। जिम में मौजूद विश्वस्तरीय सुविधाओं और व्यवस्थाओं को देखकर मंत्री काफी प्रभावित नजर आईं। इस खास मौके पर शहर के कई प्रतिष्ठित प्रबुद्ध नागरिक, बड़ी संख्या में महिलाएं और फिटनेस प्रेमी युवा उपस्थित थे।

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है : खेल मंत्री श्रेयसी सिंह

समारोह को संबोधित करते हुए खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने फिटनेस के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा:
​”आज के समय में तनावपूर्ण जिंदगी और व्यस्त दिनचर्या के बीच हर आयु वर्ग के लोगों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जिम जाने से न सिर्फ शारीरिक फिटनेस बढ़ती है, बल्कि मानसिक तनाव (स्ट्रेस) भी काफी हद तक कम होता है। मेरा मानना है कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।”
​अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर चुकीं श्रेयसी सिंह ने खिलाड़ियों के लिए जिम की महत्ता बताते हुए कहा कि हर खेल के खिलाड़ी को अपनी खेल प्रतिभा को बनाए रखने और खुद को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जिम में पसीना बहाना पड़ता है। जमुई जैसे शहर में इस तरह की आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘गोल्डन जिम’ का विस्तार होना यहां के वासियों और स्थानीय एथलीटों के लिए बेहद कारगर और लाभकारी साबित होगा। उन्होंने जिम परिसर में ही ‘ट्रस्टेड हेल्थ सप्लीमेंट काउंटर’ की शुरुआत की भी सराहना की।

महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है नया हॉल

​जिम के संचालक प्रियांशु किशोर ने नए विंग की खूबियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोल्डन जिम में पहले से ही कुशल और प्रमाणित ट्रेनर्स की देखरेख में विदेशी मशीनों के साथ स्ट्रेंथ और फिटनेस ट्रेनिंग दी जा रही थी। ग्राहकों की बढ़ती मांग और सुविधा को देखते हुए अब एरोबिक्स, क्रॉसफिट, जुंबा और कार्डियो के लिए एक बिल्कुल नया और स्पेशल हॉल तैयार किया गया है।

खेल मंत्री को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया

मुख्य आकर्षण और सुविधाएं:

स्पेशल कार्डियो व जुंबा जोन: यह नया हॉल बढ़ते उम्र के लोगों, महिलाओं और पुरुषों के कार्डियो वैस्कुलर हेल्थ को मजबूत करने के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगा।

विश्वस्तरीय ट्रेनर्स: अनुभवी विंग और सर्टिफाइड ट्रेनर्स की निगरानी में वर्कआउट की सुविधा।

पहली बार सप्लीमेंट काउंटर: जमुई शहर में पहली बार जिम के अंदर ही एक ऑथेंटिक हेल्थ सप्लीमेंट काउंटर खोला गया है। यहाँ जिम करने वाले लोगों को नकली प्रोडक्ट्स के खतरे से बचाते हुए, शत-प्रतिशत ब्रांडेड और ट्रस्टेड सप्लीमेंट्स बेहद किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

जमुई में फिटनेस क्रांति की शुरुआत

इस हाईटेक विंग के शुरू होने से जमुई के खेल जगत और आम नागरिकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि अब उन्हें विश्वस्तरीय फिटनेस सुविधाओं के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उद्घाटन कार्यक्रम के अंत में जिम प्रबंधन ने खेल मंत्री सहित आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

ANE Live
Author: ANE Live

Leave a Comment