आरएसएस के शताब्दी वर्ष पूरा होने पर शस्त्र पूजन कर निकाला गया पथ संचलन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जमुई जिला के खैरा खंड में मां दुर्गा मंदिर के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा विजयादशमी उत्सव को लेकर किया गया शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन निकाला गया जिसमें खैरा खंड से दर्जनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
विजयादशमी के दिन 1925 ई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना हुआ था और 2025 में विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय संघ सेवक संघ के 100 साल पूरा होने पर  संघ अपना शताब्दी वर्ष देश भर में काफी धूमधाम के साथ उत्साहपूर्वक मना रहा है।इस अवसर पर दुर्गा प्रभात शाखा खैरा की ओर से खैरा दुर्गा मंदिर प्रांगण में सस्त्र पूजन के साथ विजयादशमी उत्सव मनाया गया l साथ ही साथ खैरा के दुर्गा मंदिर से प्लस टू उच्च विद्यालय तक स्वयंसेवक पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया l
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दक्षिण बिहार प्रांत के प्रांत संपर्क प्रमुख अशोक जी का बौद्धिक स्वयंसेवकों को सुनने का अवसर मिला जिसमें संघी अशोक जी ने सभी स्वयंसेवकों से इस शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन का आग्रह किया,
इस पंच परिवर्तन में पांच आयाम शामिल किए गए हैं – (1) स्व का बोध अर्थात स्वदेशी, (2) नागरिक कर्तव्य, (3) पर्यावरण, (4) सामाजिक समरसता एवं (5) कुटुम्ब प्रबोधन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मानना है कि पंच परिवर्तन कार्यक्रम को सुचारू रूप से लागू कर समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। स्व के बोध से नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होंगे। नागरिक कर्तव्य बोध अर्थात कानून की पालना से राष्ट्र समृद्ध व उन्नत होगा। सामाजिक समरसता व सद्भाव से ऊंच-नीच जाति भेद समाप्त होंगे। पर्यावरण से सृष्टि का संरक्षण होगा तथा कुटुम्ब प्रबोधन से परिवार बचेंगे और बच्चों में संस्कार बढ़ेंगे। समाज में बढ़ते एकल परिवार के चलन को रोक कर भारत की प्राचीन परिवार परंपरा को बढ़ावा देने की आज महती आवश्यकता है।

इस कार्यक्रम में संघ के जमुई जिला कार्यवाह निरंजन कुमार सिंह, खैरा खंड कार्यवाह मनोहर प्रताप आर्य जिला ग्रामीण विकास प्रमुख पुरुषोत्तम कुमार सिंह, भोपाल आर्य, संजय कुमार आर्य, अजय आर्य, संतोष राणा, सुबोध कुमार, विकास कुमार एवं दर्जनों स्वयंसेवक कार्यकर्ता  इस कार्यक्रम में भाग लिया।

रिपोर्ट:ए एन ई लाईव न्यूज डेस्क