
भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुँचे खेशारी लाल यादव
भोजपुर : जिले के शाहपुर थानां के बिलौटी गांव के रहने वाले युवक भरत तिवारी के परिजनों से मिलने के लिए भोजपुरी गायक सह आभिनेता खेशारी लाल यादव उनके गांव बिलौटी पहुंचे जहां की उनके परिवार के लोगो से मुलाकात की और उनको हर संभव मदद का भरोषा दिया, अचानक अपने लोगो के साथ खेसारी लाल यादव भरत तिवारी के घर पहुंच गए और भरत की माँ पिता और परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटना की जानकारी ली उसके बाद खेसारी लाल यादव ने पीड़ित परिवार को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किया इस मौके पर खेसारी ने परिवार के लोगो से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार के सीएम सम्राट चौधरी है और उन्होंने न्यायिक जांच कराने का निर्देश दिया है वही बातचीत के क्रम में कहा कि यह लड़ाई आपकी है आप पटना चलिए हमलोग सभी लोग मिलकर इस लड़ाई को आगे लड़ने का काम करेंगे केवल घर बैठने से काम नही चलने वाला है इस लड़ाई को अंजाम तक ले जाने के लिए सबका सहयोग जरूरी है इनकाउंटर अगर हुआ है तो जांच होनी चाहिए पीड़ित परिवार के साथ खेसारी खड़ा है और आगे भी रहेगा खेशारी लाल यादव के पहुंचते ही काफी संख्या में उनके फैंस वहां पहुंच गए और देखते ही देखते हजारों की भीड़ वहां पहुंच गई काफी देर पीड़ित परिवार के लोगों से मिलकर बातचीत करने के बाद खेसारी लाल यादव वहां से पटना के लिए रवाना हो गए भरत तिवारी की मौत के बाद लगातार लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है और परिजन समेत ग्रामीण पुलिस एनकाउंटर पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं।
आरा से नेहा गुप्ता
