झाझा में 23 सितंबर को होगा NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन,नेताओं ने की बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जमुई जिला मुख्यालय स्थित जदयू प्रधान कार्यालय के कर्पूरी सभागार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की झाझा विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी के लिए बैठक सह प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जद(यू) के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में आगामी दिनांक 23 सितम्बर 2025 को जमुई जिले के झाझा विधानसभा में होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई। एनडीए के सभी जिलाध्यक्ष ने एक स्वर से कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की बात पर जोर दिया। नेताओं ने कहा झाझा विधानसभा एनडीए का पुराना मजबूत क्षेत्र रहा है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर कार्यकताओं में जोश और उत्साह भरने का कार्य सम्मेलन के माध्यम से किया जाएगा।
एनडीए की इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केसरी, लोजपा जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, रालोमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार मंडल, हम जिलाध्यक्ष दामोदर मांझी साथ ही साथ पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, जद(यू ) जिला प्रवक्ता सुनील बरनवाल, जदयू जमुई नगर अध्यक्ष राजेश वर्मा, दरोगी यादव, पंकज कुमार, उपेंद्र गुप्ता, भाजपा नेता गोपाल कृष्ण सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: ए एन ई लाइव न्यूज डेस्क

ANE Live
Author: ANE Live

Leave a Comment

और पढ़ें