पत्नी की हत्या कर पति खुद पहुंचा थाना,तीसरी बेटी होने से था नाराज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमुई: बिहार के जमुई में पति द्वारा महिला की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान तराणा खातून (26 वर्ष) के रूप में हुई है. हत्या करने के बाद पति इरफान अंसारी खुद जमुई टाउन थाना पहुंच गया. वहीं घटना के बाद ससुराल पक्ष के बाकी लोग फरार हो गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

खून से सनी पड़ी थी महिला की लाश

घटना जमुई थाना क्षेत्र के अमरथ गांव का है जहां मृतक महिला के पड़ोसी फरीद अंसारी ने बताया कि घर का दरवाजा खुला हुआ. जब कुछ लोग घर के अंदर गए तो देखा कि महिला अपने कमरे में खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई है और घर में अंदर परिवार के कोई लोग मौजूद नहीं था. जिसके बाद पंचायत मुखिया के पुत्र धीरज मोदी ने पुलिस को घटना की सूचना दी.

पति तीसरी बार पत्नी से बेटी होने पर नाराज था :

मृतक महिला के पिता अनवर अंसारी जमुई टाउन थाना क्षेत्र के नीमारंग गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि 2018 में बेटी तराणा खातून की शादी टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ (नया गांव) के रहने वाले लुकमान अंसारी के बेटे इरफान से हुई थी. इस दौरान हमने अपनी क्षमता से बहुत सारे सामान दिए. शुरुआत में सबकुछ ठीक था लेकिन पहली नतिनी होने के बाद से उनकी बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे. उसके बाद दूसरी और तीसरी बार भी बेटी हो गई. इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई. साथ ही अनवर अंसारी ने बताया कि मेरी बेटी तराना को पहली बच्ची होने के बाद से ही मेरी बेटी को प्रताड़िता किया जा रहा था. जब दूसरी और तीसरी बार भी बेटी ही पैदा हुई तो ससुराल वालों ने प्रताड़ना की इंतहां कर दी. कई बार पंचायत के माध्यम से और नैहर पक्ष के परिवार रिश्तेदारो के द्वारा समझाृ-बुझाकर मामला शांत कराया जाता रहा है. इसी बीच आज सूचना मिली की उसकी हत्या कर दी गई है.

पति ने किया थाने में सरेंडर, बाकी आरोपी है फरार:

वहीं अपनी पत्नी की हत्या के बाद पति इरफान खुद ही थाने पहुंच गया, जबकि उसके तीन भाई शमशेर अंसारी, राजा, फिरोज एवं उसकी मां और भाभी फरार हैं. जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि जमुई टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरथ इलाके से एक महिला के मौत की सूचना मिली थी. महिला को उसके ससुराल पक्ष ने धारदार हथियार से मार दिया है. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. गहनता से मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, फिर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. अनुसंधान उपरांत जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ANE Live
Author: ANE Live

Leave a Comment

और पढ़ें